Source with thanks :11 Jan-2011 of city Dainik Bhaskar
पं. दत्तात्रय दीक्षित म्यूजिक फेस्टिवल 15 को
गुरुकुल इंस्टिट्यूट व परफॉर्मिंग आर्ट द्वारा पं. दत्तात्रय दीक्षित म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी को शाम 6.30 बजे प्रीतमलाल दुआ में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली कलाकार हैं पुणे की धनश्री घाईसास (वोकल)। ये अश्विनी भिड़े देशपांडे की शिष्या हैं। इसके साथ ही यहां सचिन पटवर्धन का एकल सरोद वादन होगा। ये उस्ताद अमजद अली खां के शिष्य हैं। इनके संगतकार होंगे हारमोनियम पर विवेक बंसोड व तबले पर हितेंद्र दीक्षित। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. पूर्वी नीमगांवकर व राजेश्वरी दीक्षित ने बताया पं. दत्तात्रय बलवंत दीक्षित धार रियासत में राजा के दरबार में गायक थे। इन्हें ध्रुपद धमार व टप्पा में महारत हासिल थी, जो ग्वालियर घराने की विशेषता है। हितेंद्र दीक्षित ने बताया दादाजी की स्मृति में होने वाला यह आयोजन पहले महफिलों के रूप में होता था। पिछले साल से इसे बड़े स्तर पर किया जा रहा है। आयोजन सभी संगीतप्रेमियों के लिए खुला है।
0 comments:
Post a Comment